Chatra Breaking News: एसपी आवास के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, निजी गार्ड की मौत

Chatra Breaking News: झारखंड के चतरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी में एक निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। घटना के

Chatra Breaking News: एसपी आवास के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, निजी गार्ड की मौत

Chatra Breaking News: झारखंड के चतरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी में एक निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जिला बल के जवान को हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग का मुख्य आरोपी जिला पुलिस बल का एक जवान बताया जा रहा है। हालांकि, घटना की वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Chatra Breaking News: घटनास्थल से फोर्ड एंडेवर कार जब्त

घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक फोर्ड एंडेवर कार भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह वाहन चतरा में बाईपास निर्माण कार्य कर रही रमियां कंस्ट्रक्शन के मालिक और गया निवासी रॉकी यादव का है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, कितने हथियार मिले हैं और उनका इस घटना से क्या संबंध है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Chatra Breaking News: वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया और टंडवा के एसडीपीओ समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके से साक्ष्य जुटाने का काम भी शुरू कर दिया है।

फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग की असली वजह और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *