JPSC Protest में बवाल! छात्रों के दो गुटों में मारपीट, स्टेडियम बना रणभूमि

JPSC Protest: राजधानी रांची से हैरान करने देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें, जो छात्र JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण सरकार के खिलाफ खड़े थे। आज वही किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते देखते

JPSC Protest में बवाल! छात्रों के दो गुटों में मारपीट, स्टेडियम बना रणभूमि

JPSC Protest: राजधानी रांची से हैरान करने देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें, जो छात्र JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण सरकार के खिलाफ खड़े थे। आज वही किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते देखते स्टेडियम किसी जंग का अखड़ा बन गया।

दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के दौरान गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब आंदोलन का नेतृत्व और श्रेय लेने को लेकर दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवेंद्र महतो गुट और दूसरे छात्र गुट के बीच पहले तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई, जिससे आंदोलन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

JPSC Protest: छात्रों ने कराया बीच-बचाव

घटना के दौरान मौजूद अन्य छात्रों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद आंदोलन की एकजुटता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आंदोलन में शामिल छात्रों का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना है। हालांकि, आंदोलन के भीतर बढ़ती गुटबाजी से इसकी दिशा और प्रभाव पर असर पड़ सकता है।

फिलहाल आंदोलन जारी

JPSC Protest: विवाद के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक भर्ती परीक्षा विवाद की निष्पक्ष जांच नहीं होती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *