Jharkhand Weather News: 15 जुलाई को बारिश के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग की माने तो, आने वाले दिनों में लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है। क्योंकि कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आसमानी बिजली (वज्रपात) और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई

Jharkhand Weather News: 15 जुलाई को बारिश के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग की माने तो, आने वाले दिनों में लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है। क्योंकि कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आसमानी बिजली (वज्रपात) और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Jharkhand Weather News: राज्य के कई जिलों अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल है। इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा के साथ-साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Jharkhand Weather News: रांची का हाल

वहीं, राजधानी रांची में आज 15 जुलाई को दिनभर में बादल छाए रहेंगे साथ ही रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

उमस भरी गर्मी से लोगों मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही, प्रशासन ने लोगों से अफील की है कि, खराब मौसम में अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें और खुलें मैदानों, बिजली के खंभों और नदी-नालों से दूर रहें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *